फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्या और गैंगरेप के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई

हत्या और गैंगरेप के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हत्या और गैंगरेप के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
हत्या और गैंगरेप के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में पति की हत्या कर पत्नी से गैंगरेप करने वालों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में कश्यप समाज के लोगों ने डीआईजी आफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद है।

भारतीय कश्यप विकास मंच के पदाधिकारियों और पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप के साथ पीड़िता ने सोमवार को डीआईजी से मुलाकात की। पीड़िता ने बताया कि छह जून को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी थी और उसके साथ गैंगरेप किया था। पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। डीआईजी से शिकायत करने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस ने आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जो उसे धमकी दे रहे हैं। मांगेराम कश्यप ने कहा कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कश्यप समाज मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में आंदोलन करेगा। मनीराम कश्यप, अशोक कश्यप, ब्रजपाल कश्यप, कमल, मोहन, मोनू कश्यप, सोमपाल, प्रमोद धीमान, विश्वास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed