{"_id":"5b1049994f1c1bab6e8b58d3","slug":"151527794073-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद लूट एवं चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद लूट एवं चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
- नगदी, मोबाइल, आधा दर्जन वाहन बरामद
सहारनपुर। रामपुर मनिहारन पुलिस ने सलेमपुर नहर की पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद लूट एवं चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कई घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों के पास से लूट और चोरी के पांच वाहन तथा दो तमंचे बरामद किए हैं।
रामपुर मनिहारन में लगातार हो रहीं चोरी एवं लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को कुछ संदिग्ध लोगों के सलेमपुर नहर की पुलिया के पास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद आरोपियों की घेराबंदी की। जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों का पीछा कर दबोच लिया।
आरोपियों ने अपना नाम मुजाहिर तथा शौकीन निवासी गांव सिजूड बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे एवं कारतूस तीन मोबाइल फोन एवं 21300 रुपये बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सलेमपुर की पुलिया के निकट झाड़ियों से लूटी एवं चोरी की गईं चार मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी भी बरामद की हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रामपुर, नानौता, गागलहेड़ी, सदर कोतवाली के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली में भी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इनके और आपराधिक इतिहास एवं गैंग के सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
----------
--। इन घटनाओं का हुआ खुलासा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने13 मार्च को दुलीचंदपुर एवं बाबूपुरा के बीच रजवाहे पर गांव सातलु निवासी प्रमोद कुमार की बाइक चोरी की थी। 11 अप्रैल को देहात कोतवाली के गांव बिजोपरा निवासी रोहित कुमार से गांव कल्लरपुर के जंगल में नहर पुल के पास से सात हजार रुपये एवं मोबाइल लूट की वारदात अंजाम दी थी। 29 मई को गांव मोहनपुर गुर्जर निवासी ललित कुमार से माजरी एवं माहीकलां की रजवाहा पटरी पर 12 हजार की नगदी, बाइक, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड की लूट की थी। इसी दिन गांव घाटेड़ा निवासी अनुज कुमार से गांव चकवाली से शिवदासपुर के रास्ते में एक बैग लूटा था, जिसमें 1600 रुपये की नगदी, एक मोबाइल और आधार कार्ड था। इन सभी के मुकदमे थाना रामपुर पर दर्ज कराए गए। इसके अलावा नानौता, कोतवाली सदर बाजार, गागलहेडी से संबंधित वाहन भी बरामद हुए हैं।