फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोबाइल लूटकर आईएमईआई नंबर बदलने में चार गिरफ्तार

मोबाइल लूटकर आईएमईआई नंबर बदलने में चार गिरफ्तार

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर आईएमईआई नंबर बदलने में चार गिरफ्तार
मोबाइल लूटकर्र आईएमईआई नंबर बदलने वाले चार दबोचे
विज्ञापन

सहारनपुर। पहले तो राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे। उसके बाद लूटे गए मोबाइल र्का आईएमईआई नंबर बदल कर उसका कवर बदलकर बेच देते थे। मंडी कोतवाली पुलिस ने लुटेरे गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए 13 मोबाइल फोन और चाकू बरामद किए गए है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी कोतवाली पुलिस को गोटेशाह की चुंगी के पास मोबाइल लूट करने वाले कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चिंटू निवासी वर्धमान कालोनी, शोभित उर्फ शोभी निवासी ऊषा विहार कालोनी, शहजाद निवासी नदीम कालोनी तथा परवेज निवासी पीर वाली गली नंबर 16, स्थायी निवासी दानिश गार्डन मोहल्ला हबीबगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 13 मोबाइल फोन, दो चाकू एवं लूट में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी युवक मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उसर्का आईएमईआई नंबर, मोबाइल का कवर बदल देते थे। फिर उसे बेच देते थे। पुलिस चारों आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चिंटू और शोभित लूटते थे, शहजाद बेचता था
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों चिंटू एवं शोभित द्वारा बताया गया कि वे दोनों बाइक द्वारा लोगों से मोबाइल लूटते थे। परवेज के माध्यम से शहजाद उनसे मोबाइल लेकर अपनी दुकान पर रखकर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र डेढ़-दो हजार रुपये के लिए करते थे लूट
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी चिंटू और शोभित मोबाइल लूटकर मात्र डेढ़-दो हजार रुपये में परवेज को बेच देते थे। परवेज उसमें डेढ़ हजार रुपये अपना कमीशन लेकर शहजाद को बेच देता था। शहजाद मोबाइल र्का आईएमईआई नंबर तथा मोबाइल की बॉडी बदलकर उसे एकदम नया जैसे कर देता था, फिर 10 से 12 हजार रुपये में ग्राहक को सेकेंड हेंड में बेच देता था। एसपी सिटी ने बताया कि शहजाद अपनी दुकान में सिर्फ इसी प्रकार के मोबाइल रखता था।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
रविवार को मंडी कोतवाली के 62 फुटा रोड निवासी तनवीर से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। इसके अलावा राशिद गार्डन निवासी मुमताज से भी मंडी समिति के पास से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।
15 मई को वसीम निवासी बांस वाली गली शहीदगंज से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed