फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंदी की फरारी में लापरवाही पर दो सिपाहियों को सजा

बंदी की फरारी में लापरवाही पर दो सिपाहियों को सजा

Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बंदी की फरारी में लापरवाही पर दो सिपाहियों को सजा
बंदी की फरारी में लापरवाही पर दो सिपाहियों को एक-एक साल की जेल
विज्ञापन

सहारनपुर। देवबंद से रुड़की जाते समय बंदी के फरार होने के मामले में कोर्ट ने 16 साल बाद दो सिपाहियों को लापरवाही का दोषी माना है। कोर्ट ने दोनों को एक-एक वर्ष का कारावास तथा दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहारनपुर के उप कारागार देवबंद से 19 दिसंबर 2002 को बंदी सुधीर कुमार उर्फ महकार को दो सिपाही ऋषिपाल सिंह निवासी चरथावल मुजफ्फरनगर और हरीश चंद्र निवासी हिम्मतनगर सहारनपुर, रुड़की एसीजेएम न्यायालय में पेशी पर ले गए थे। वापसी के समय देवबंद के पास गुर्जर वाली पुलिया पर बंदी सुधीर कुमार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट देवबंद कोतवाली पर उपनिरीक्षक एनबी पंत ने सुधीर कुमार, कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह और हरीश चंद के खिलाफ दर्ज कराई थी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचना के बाद तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डाक्टर दीनानाथ ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह और कांस्टेबल हरीश चंद को लापरवाही का दोषी माना। कोर्ट ने दोनों सिपाहियों को एक-एक वर्ष के कारावास और दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed