{"_id":"6aa061f6cbe03129dd0b009a","slug":"two-shimla-youths-arrested-with-chitta-and-narcotic-capsules-solan-news-c-176-1-ssml1040-178459-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिट्टा, नशीले कैप्सूल के साथ शिमला के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिट्टा, नशीले कैप्सूल के साथ शिमला के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस न धर्मपुर में एक ढाबे में दी दबिश, एक आरोपी पर पहले से चार मामले दर्ज
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर मिली चार दिन की पुलिस रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस की एसआईयू टीम ने दो युवकों से 6.80 ग्राम चिट्टा और प्रॉक्सीको स्पास (ट्रामाडोल) के 28 कैप्सूल बरामद किए हैं। दोनों आरोपी शिमला जिले के रहने वाले हैं और इसमें एक आरोपी पर पहले से चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसआईयू टीम की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानसरोवर ढाबा, माड़ो-मटकंडा में दबिश दी गई। ढाबे में मौजूद दो युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा, प्रॉक्सीको स्पास (ट्रामाडोल) के 28 कैप्सूल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों की पहचान तुषार चौहान निवासी गांव खांगटा, डाकघर एवं तहसील टिक्कर, जिला शिमला और ऋतिक निवासी गांव दरोटी, डाकघर एवं तहसील टिक्कर, शिमला के रूप में हुई। एसपी सोलन टी. साई वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि आरोपी तुषार चौहान के विरुद्ध जिला शिमला के रोहडू थाना में 04 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। इनमें से दो मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त एक मामला शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज है। इसमें उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया था और एक मामला मारपीट का भी दर्ज पाया गया है।