फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
सहारनपुर। बाबा साहब डाक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह प्रतिमा किसने और कब स्थापित की थी।
विज्ञापन

मोहल्ला माधव विहार शेरोंवाला बाग स्थित परिगणित जातीय छात्रावास की भूमि पर लगी बाबा साहब डाक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रतिमा को तोड़ने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस छात्रावास की भूमि के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है। जिससे दो दिन में प्रतिमा के पास जाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा सके। साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस बात की भी जानकारी करा रहे हैं कि इस प्रतिमा को इस भूमि पर कब और किसने स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रतिमा के बारे में किसी को भी अब तक जानकारी नहीं थी। अब से पूर्व जिले भर में जहां भी प्रतिमाएं लगी हुईं हैं, उन सभी का रिकार्ड पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पास है। लेकिन इस प्रतिमा की न तो स्थापित किए जाने की किसी को जानकारी है और न ही इसका कहीं रिकार्ड ही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि प्रतिमा को तोड़ने वाले का शीघ्र पता चल जाएगा। पुलिस यह भी जानकारी करा रही है कि यह प्रतिमा कब से इस भूमि पर है और किसने इसे स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed