फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। सगाई होने के बाद युवक ने अपनी बहन के जरिए मंगेतर को उसके घर से धोखे से बुलवाया और फिर एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह युवती बचकर वहां से निकली तो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। जनकपुरी में आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के मुताबिक उसकी शादी थाना मंडी क्षेत्र के ही झोटेवाला निवासी जावेद के साथ तय हुई थी। जावेद ने उसे लगभग छह-सात माह पूर्व अपनी बहन के हाथों सगाई में उसे स्मार्टफोन दिया था। जिस पर जावेद उससे बातें भी करता था। युवती का आरोप है कि पिछले वर्ष 29 दिसंबर की शाम उसके मंगेतर की बहन उनके घर आई और उसकी मां से उसे चिकित्सक के यहां देहरादून चौक तक साथ भेजने को कहा। मां के हामी भर देने पर वह उसे अपने साथ रिक्शा में बिठा कर ले गई। थाना जनकपुरी के निकट जावेद स्कूटर लिए खड़ा मिला जिसने उसे कुछ शॉपिंग कराने का बहाना लेकर स्कूटर पर बैठा लिया और फिर खानआलमपुरा, तकिया मे एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने कहा कि शादी से पहले वह कोई गलत काम नहीं करेगी तो जावेद ने गाली गलोज करते हुए उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। वह किसी प्रकार बचकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने जावेद को काफी समझाया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देता रहा और शादी करने से भी इंकार कर दिया। पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से थाना जनकपुरी में आरोपी जावेद और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed