फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुष्कर्म पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग, आरोपी पक्ष ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

दुष्कर्म पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग, आरोपी पक्ष ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग, आरोपी पक्ष ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
तीतरो (सहारनपुर)। एक सप्ताह पूर्व मेडिकल स्टोर संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। जबकि, आरोपी के भाई ने पीड़िता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शामली के झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने एक सप्ताह पूर्व आरोप लगाया था कि तीतरो निवासी मेडिकल स्टोर संचालक नाजिम खान ने उसे दवा देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उसने एफआईआर भी दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। सोमवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। उधर, आरोपी के परिजन भी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपी नाजिम खान के भाई आबिद खान ने आरोप लगाया कि पीड़ित महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उनसे आठ लाख रुपये की मांग कर रही है। इसकी उनके पास रिकार्डिंग भी है। इसमें चार अन्य लोग भी शामिल हैं। उनका भाई पूरी तरह से बेकसूर है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed