फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला से मारपीट

अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला से मारपीट

Fri, 26 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला से मारपीट
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक बदनीयत से जबरन उसके घर में घुस आया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ लात घूंसों से जमकर मारपीट की तथा चाकू से आतंकित कर उसे अंदर खींचने लगा। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर भागी और शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। पीड़ित महिला ने बताया कि इससे पूर्व में भी उक्त आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है तथा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed