फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़े, लाखों का माल ले गए

चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़े, लाखों का माल ले गए

Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़े, लाखों का माल ले गए
चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़, जेवरात सहित लाखों का माल ले गए
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। तलहेड़ी बस स्टैंड पर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर चोरी के घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
शुक्रवार रात चोरों ने रेलवे रोड स्थित मां भगवती ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी कर अलमारी के ताले तोड़े। इसमें रखे करीब चार किलो चांदी और कुछ सोने के आभूषण सहित आर्टिफिशियल आइटम चोरी किए। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि उसका करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद चोरों ने उसी सड़क पर स्थित तलहेड़ी निवासी सोनू के जूस के गोदाम के ताले तोड़कर फल, मिक्सी और बैट्री चोरी कर ली। दुकानदार सोनू ने बताया कि उसका करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ सप्ताह पहले चोरों ने बस स्टैंड पर कई दुकानों में सेंधमारी कर हजारों कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों की बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed