फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पति की पिटाई से परेशान महिला पहुंची थाने

पति की पिटाई से परेशान महिला पहुंची थाने

Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पति की पिटाई से परेशान महिला पहुंची थाने
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। महिला ने अपने पति पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जान माल की सुरक्षा की मांग करते हुए थाना पर तहरीर दी। कैलाशपुर निवासी आयशा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पति ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया था। इसकी सूचना उसने डायल 100 को दी। इस पर पुलिस उसे तो थाने ले आई, लेकिन उसका पति वहां से भाग गया। शाम को पुलिस वालों ने समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया। रात्रि 11 बजे उसके पति ने पुन: बेल्ट से उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार सुबह जब वह घर से थाने जाने के निकली तो उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गाड़ी में खींचना चाहा। किसी तरह जान बचाकर वह प्रधान के घर पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और उसके साथियों ने वहां भी उसकी पिटाई की और गला घोटकर मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं बचाव करने आए लोगों से भी उन्होंने मारपीट की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed