फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार समेत दबोचा शराब तस्कर

कार समेत दबोचा शराब तस्कर

Sun, 01 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कार समेत दबोचा शराब तस्कर
कार समेत दबोचा शराब तस्कर
विज्ञापन

बेहट। हरियाणा से कार में हरियाणा से शराब की तस्करी कर आ रहे एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। कार में तलाशी के दौरान 19 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर समेत उसके दोनों फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन तस्कर एक होंडा सिटी कार में हरियाणा से शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार को रायेपुर बिजलीघर के पास घेर लिया। अपने को घिरा देख कार में सवार दो तस्कर तो कार से कूदकर भाग निकले, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर मोहम्मद अली पुत्र अराज अली निवासी गांव फतेहपुर थाना मिर्जापुर ने बताया कि उसके फरार साथी शमशाद पुत्र जफर और मदन पुत्र कर्म सिंह नौगांवा है। थाना प्रभारी नपे बताया कि पकड़ी गई सफेद रंग की होंडा सिटी पर फर्जी नंबर अंकित प्लेट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed