{"_id":"5951575c4f1c1b79678b473a","slug":"151498503004-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का प्रयास
गंगोह (सहारनपुर)। गांव खानपुर गुर्जर में भीख मांगने गई एक युवती को अकेला देखकर बुरी नियत से एक युवक ने उसे घर में खींच लिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए आरोपी उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर बाहर निकली और शोर मचा दिया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप है कि युवक अपने पिता को बुला लाया और दोनों ने मिलकर युवती के साथ मारपीट की। किसी ने डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल योगेश शर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वह जानकारी लेकर मामले की जांच कराएंगे।