फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डकैती के आरोपियों की तलाश में दबिश

डकैती के आरोपियों की तलाश में दबिश

Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
डकैती के आरोपियों की तलाश में दबिश
सहारनपुर। ग्राम उमाही में गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने के मामले में फरार आरोपी सिपाही रिंकू और शायर बेग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने घेराबंदी शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आगरा के अलावा अलीगढ़ और बदायूं में भी आरोपियों को तलाश किया, जबकि टैक्सी चालक का अभी तक सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

ग्राम उमाही में 13 मई को तड़के गेहूं व्यापारी मो. अख्तर के यहां डकैती डाली थी। वारदात में जीआरपी आगरा में तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी के अलावा बशीर खान और सुभाष शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया, जबकि डकैती में शामिल बताए जा रहे सिपाही रिंकू और शायर बेग तथा टैक्सी चालक फरार है। फरार आरोपी सिपाही रिंकू अलीगढ़ का रहने वाला है, जबकि सिपाही शायर बेग बदायूं का रहने वाला है। पुलिस टीमों ने दबिश देनी शुरू कर दी है। सर्विलांस की टीम के अलावा नागल थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमों ने आगरा के अलावा बदायूं और अलीगढ़ में रात में दबिशें दीं। साथ ही उनके अन्य ठिकानों के बारे में भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। टैक्सी चालक छोटू का सिर्फ अभी तक पुलिस नाम ही पता कर सकी है। उसे आगरा से किराए पर लाया गया था, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि फरार सिपाही ही टैक्सी चालक को लेकर आए थे। यही नहीं दोनों सिपाहियों पर ही लूटी गई शेष धनराशि बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अब डकैती के आरोपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के मोबाइल का रिकार्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कितने दिन से और किस-किस से संपर्क में थे। किसने आरोपियों को सूचना दी। अन्य किसी व्यापारी अथवा ठेकेदार से तो इस प्रकार की वसूली एवं डकैती की वारदात को तो अंजाम नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है -- एसएसपी
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि फरार दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गईं हैं। जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। दोनों सिपाहियों के पकड़े जाने के बाद टैक्सी चालक के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed