फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस पर लगाया फर्जी मामलों में लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप

पुलिस पर लगाया फर्जी मामलों में लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप

Fri, 11 Jan 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया फर्जी मामलों में लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप
पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुछ लोगाें को गलत तरीके से जेल भिजवाने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।
बृहस्पतिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष शकील अहमद केे साथ कुछ लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहरुख निवासी नूर बस्ती को रेहड़ी लगाने के विवाद के कारण अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में पकड़ लिया। शाहरुख को गिरफ्तार करने के बाद उसकी रेहड़ी एवं सामान थाने ले जाने के नाम पर गायब कर दिया। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी इसी प्रकार फर्जी तरीके से लोगों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना ही कुछ लोगों को फर्जी तरीके से जेल भेजा जा रहा है। जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही यह व्यवहार बंद नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। शिकायत-पत्र देने वालों में साजिद उर्फ सोनू, मनीष सिंघल, अमीर अहमद खां, तौसीफ मलिक, नोमान, विनोद कुमार नंदी, रिहान अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed