{"_id":"5c0eb5d3bdec2212d12b1bb3","slug":"141544467923-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ते ही सक्रिय हो गए चोरों के गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्दी बढ़ते ही सक्रिय हो गए चोरों के गैंग
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी बढ़ते ही सक्रिय हो गए चोरों के गैंग
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस गश्त के चक्रव्यूह को भेदकर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरियों का खुलासा करने में नाकाम है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस की गश्त ढील बरती जा रही है या फिर शातिर चोरों के आगे पुलिस की प्लानिंग बोनी साबित हो रही है।
बीते 20 दिनों में जिले में चोरी की करीब दस घटनाएं हुई हैं। इनमें से किसी भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसी वजह से लोग घर पर ताला लगाकर बाहर जाते हुए डर रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर कई बार व्यापारियों से लेकर आम लोग तक अपना आक्रोश जाहिर कर चुके हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि चोरों को पकड़ने के लिए हर थाने में पुलिस की स्पेशल टीम को लगाया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
मोबाइल शॉप में चोरी के लिए बना दी थी सुरंग
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुल जोगियान के निकट स्थित खालसा मार्केट में छह दिसंबर की रात चोरों ने तिलकनगर निवासी पंकज खुराना की मोबाइल फोन शॉप में चोरी करने के इरादे से आठ फीट लंबी सुरंग बना दी थी। सात दिसंबर को दुकान की सफाई करते समय व्यापारी को सुरंग बनी दिखाई दी। दिलचस्प बात यह है कि व्यस्त इलाके में चोरों ने सुरंग बना डाली और इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। हालांकि, इस क्षेत्र में दिन-रात पुलिस गश्त होती है। घटना हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस सुरंग बनाने वाले चोरों का पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
चोरी की प्रमुख घटनाएं
-- 23 नवंबर को चिलकाना क्षेत्र के गांव बरथाकायस्थ में चोरों ने कल्लू खान के घर से 57 हजार की नगदी व जेवरात उड़ा लिए।
-- 27 नवंबर को चिलकाना क्षेत्र के गांव दूूधगढ़ में अमरनाथ के घर से 1.60 लाख और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए।
-- 02 दिसंबर की रात थाना नागल क्षेत्र के गांव मोहनपुर मीरपुर में तसीलम के मकान को चोरों ने
खंगाल दिया था। चोर नगदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए।
-- 04 दिसंबर की रात नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुडाना में चोरों ने ताले तोड़कर पिंटू के मकान से लाखों रुपये के जेवरात और सामान चोरी कर लिया।
-- 06 दिसंबर की रात नगर कोतवाली क्षेत्र में जोगियान पुल के निकट खालसा मार्केट स्थित मोबाईल शॉप में चोरी के लिए सुरंग बनाई गई।
-- 07 दिसंबर की रात कोतवाली मंडी क्षत्र के मोहल्ला मेहंदी सराय में वजाहत हसन और खुर्शीद के मकान में लाखों की चोरी।
सर्दी को देखते हुए पुलिस गश्त बढाई गई है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक थाने में पुलिस टीम काम कर रही है। हर घटना का खुलासा किया जाएगा। सर्द मौसम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्पेशल प्लान बनाया जा रहा है। -- दिनेश कुमार, एसएसपी