फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जमीन के विवाद में पथराव, छह घायल

जमीन के विवाद में पथराव, छह घायल

Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पथराव, छह घायल
नकुड़ (सहारनपुर)। जमीन के विवाद में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमकर पथराव व मारपीट हो गई। संघर्ष में एक महिला सहित दोनों पक्षों के छह लोग चोटिल हो गए। पथराव में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तेरह लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के अट्ठारह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई अजय गौड़ ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रेतगढ़ उर्फ मुगलमाजरा निवासी महिला कविता का अपने जेठ सुभाष आदि के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामले को लेकर बृहस्पतिवार की देर रात कविता के रिश्तेदारों व दूसरे पक्ष के सुभाष आदि के बीच जमकर मारपीट व पथराव हो गया। विवाद में विधवा कविता, मोहन व कमल आदि सहित छह लोगों को चोटें आयी हैं तथा पथराव में कविता के हरियाणा निवासी रिश्तेदारों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसएसआई ने बताया कि आरोपियों ने सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की। जिसके बाद कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर मौके से 13 लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव में पुलिस बल तैनात कर हिरासत में लिए गए लोगों के साथ ही क्षतिग्रस्त कार को कोतवाली ले आयी। एसएसआई ने बताया कि पुलिस की ओर से 18 नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए रविंद्र पुत्र रामकुमार, नितिन पुत्र वीरभान, किशन पुत्र चरणसिंह, कमल व अर्पण पुत्र अशोक राणा, सतेंद्र पुत्र महेंद्रसिंह, मुख्तार पुत्र मुस्ताक, नितिन पुत्र नेमपाल पानीपत हरियाणा तथा कमल व मोहन पुत्र धर्मवीर, अनिल उर्फ कान्हा पुत्र सुभाष, सुभाष पुत्र महीपाल व राजसिंह पुत्र झोनासिंह निवासी गांव रेतगढ़ को जेल भेज दिया है, जबकि पवन पुत्र केहर सिंह, महीपाल पुत्र जसवंत, धर्मवीर पुत्र महीपाल, कोमल पुत्र धर्मवीर व नीटू पुत्र सुभाष आदि की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed