{"_id":"5bce1c97bdec22697300afa1","slug":"141540234391-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में हो रही शराब की तस्करी, पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में हो रही शराब की तस्करी, पकड़ा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा से लग्जरी कार में तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये की शराब पकड़ी है। लग्जरी कार पर भी आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगा रखी थी। इस मामले में आबकारी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को आबकारी टीम को खुफिया विभाग द्वारा लग्जरी कार में तस्करी कर शराब लाए जाने की सूचना मिली। उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर आबकारी टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रो स्थित गांव रुपडी के पास से एक लग्जरी कार को रोक लिया। टीम ने कार की तलाशी ली तो कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब बरामद हुई। कार की चेकिंग की गई तो कार में आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट भी अलग-अलग पाई गई। जिस पर कार को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शराब की कीमत यहां पार लगभग पांच लाख रुपये है। आरोपी को पकड़कर कुतुबशेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।