{"_id":"5af48c364f1c1ba1098b94b4","slug":"141525976118-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। दहेज की मांग पूरी ना किए जाने के चलते एक विवाहिता को जबरन जहर देकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। विवाहिता को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पति, सास और दो ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव हमजागढ निवासी दिलशाद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक साल पूर्व थाना चिलकाना के गांव संगमोर निवासी जुबैर से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार दो लाख रुपये के दहेज की मांग करते आ रहे थे। तीन माह पहले आरोपियों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 15 दिन पूर्व ही उसकी बेटी ससुराल गई थी। वहां 25 अप्रैल को जबरन जहर पिलाकर मारने की कोशिश की गई। उसे गंगोह लाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत में कुछ सुधार आने पर अब आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।