फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शरारती तत्व ने की बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

शरारती तत्व ने की बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्व ने की बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम गुड़म्ब में बुधवार की रात शरारती तत्त ने बाबा साहेब की प्रतिमा को डंडा मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने नई प्रतिमा व प्रतिमा के चारों ओर जाल लगवाने तथा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे बसपा नेताओं व पुलिस ने वार्ता करते हुए ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम गुड़म्ब में श्री रविदास मंदिर परिसर में बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हैं। बुधवार रात करीब 12 बजे तेज आवाज होने पर मंदिर के पास रहने वाले ग्रामीण राजेश कुमार ने बाहर आकर देखा तो सड़क पर एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने देखा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के पास एक डंडा पड़ा है और प्रतिमा का एक हाथ व गर्दन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त है। इसको देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित अजय कुमार, राजेश कुमार, विक्रम, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, रूपचंद, विनोद, भूरा, बाल किश्वर, फूल सिंह, अमरीश आदि ने बाबा साहेब की नई प्रतिमा रखवाने व प्रतिमा स्थल के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगवाने के साथ ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच बसपा भाईचारा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी जगपाल सिंह, गंगोह विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ओलरी, नानौता नगराध्यक्ष जितेंद्र कुमार, निर्धन सिंह आदि बसपाई गांव पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों की मांग नहीं माने जाने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों कर मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। घटना के बाद सीओ नकुड़ ने भी मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस ने श्री रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार पुत्र सिंगारु की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। ज्ञात रहे कि पूर्व में भी दो बार बाबा साहेब की उक्त प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची भीम आर्मी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
बृहस्पतिवार की शाम भीम आर्मी नेता दीपक बौद्ध के नेतृत्व में गांव पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खंडित प्रतिमा के स्थान पर 24 घंटे के अंदर नई प्रतिमा रखवाए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें समझाते हुए एक सप्ताह के अंदर नई प्रतिमा रखवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed