फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुकदमेबाजी की रंजिश में दुष्कर्म के प्रयास का झूठा आरोप लगाया

मुकदमेबाजी की रंजिश में दुष्कर्म के प्रयास का झूठा आरोप लगाया

Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुकदमेबाजी की रंजिश में दुष्कर्म के प्रयास का झूठा आरोप लगाया
देवबंद (सहारनपुर)। असदपुर करंजाली गांव निवासी संजय ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर गांव के कुछ लोगों पर मुकदमेबाजी की रंजिश के चलते उस पर परिवारजनों पर दुष्कर्म के प्रयास में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में संजय ने बताया कि 24 सितंबर 2012 उसकी पुत्री सोनिया ने गांव के संदीप, ओमकार, सुरेशपाल, राजू तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसीजेएम के यहां वाद दायर किया था। जिसमें पुलिस अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जबकि बहन मोनी उर्फ रेखा के अपहरण के आरोप में उसके पिता धर्म सिंह ने मुजफ्फरनगर न्यायालय में उक्त लोगों के खिलाफ वाद दायर किया था। आरोप है कि दोनों मुकदमों से बचने के लिए उक्त लोग परिवार वालों पर उसे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जब इससे इंकार किया तो उक्त लोगों ने उस समेत परिवार के लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का झूठा आरोप लगाकर कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। संजय ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों लोगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed