फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेवानिवृत रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी

सेवानिवृत रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी
सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के पॉश इलाके नवीनगर की एवन कॉलोनी में चोरों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर नगदी, जेवरात सहित लाखों का सामान चुरा लिया। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एवन कॉलोनी निवासी बलजीत जायसवाल रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बलजीत ने बताया कि 19 अगस्त को वह पत्नी के साथ गुजरात में अपनी बेटी के यहां चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह लौटे तो घर का हाल देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। मेन गेट के पास लगी कूलर विंडो से अंदर घुसे चोरों ने पूरे मकान को खंगाल दिया। चोर अलमारी में रखे सात तोले सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शुरूआती जांच में सामने आया है कि चोरों ने पेंचकस से कूलर विंडो को खोलकर मकान में प्रवेश किया। इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि बेखौफ चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक माह में शहर के अंदर एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। नवीनगर की एवन कॉलोनी के पूर्व सभासद चंद्रजीत सिंह निक्कू और क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं कर रही है। इसलिए ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed