{"_id":"59a073394f1c1bcc4c8b47b4","slug":"141503687481-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में अपहरण का प्रयास करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन में अपहरण का प्रयास करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर के व्यक्ति का अपहरण का प्रयास करने और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
छपार के खोजा नगला गांव निवासी तसकीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कसेरवा शाहपुर निवासी इरफान पर उसके करीब 22 हजार रुपये उधार हैं। उसने कई बार पैसे की मांग की, लेकिन वह हर बार बहाने बनाता था। उसने पैसे देने के लिए उस पर दबाव बनाना शुरू किया तो वह उससे रंजिश रखने लगा। तसकीन का आरोप है कि 14 अगस्त की सुबह वह बाइक पर मुजफ्फरनगर से देवबंद आ रहा था। जब वह हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर के समीप पहुंचा तो वहां पहले से अपने साथियों के साथ खड़े इरफान ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए अपहरण करने की नीयत से उसे गाड़ी में डाल लिया। इस बीच मुजफ्फरनगर की ओर से आए कई वाहनों को देख उक्त लोग उसे वहां फेंककर फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते समय वह उससे करीब 2150 रुपये की नगदी भी लूटकर ले गए। पुलिस ने तसकीन की तहरीर पर इरफान, भोपा रोड मुजफ्फरनगर निवासी अथर और शाहनजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
रणखंडी में घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट, एक गिरफ्तार
देवबंद। रणखंडी गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
रणखंडी गांव निवासी सतीश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बेटा प्रवीण कालेज जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान गांव का मनोज कुमार धारदार हथियार लेकर घर में घुस गया तथा बेटे पर ईख काटने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब बेटे ने इसका विरोध किया तो प्रवीण ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इस बीच शोर की आवाज सुनकर जब वह बीच बचाव के लिए बाहर निकले तो प्रवीण जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने सतीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।