फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर से जुड़े रहे हैं आतंकियों के तार

सहारनपुर से जुड़े रहे हैं आतंकियों के तार

Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से जुड़े रहे हैं आतंकियों के तार
सहारनपुर से जुड़े रहे हैं आतंकियों के तार
विज्ञापन

सहारनपुर। संसद पर हमले की घटना हो या फिर विदेशियों के अपहरण कर बंधक बनाए जाने की घटना। सहारनपुर से आतंकियों के तार पहले से ही जुड़े रहे हैं। देवबंद में एटीएस की टीम द्वारा दी गई दबिश से एक बार फिर सहारनपुर से आतंकी कनेक्शन होने की पुष्टि हो रही है। हालांकि जिसकी तलाश में दबिश दी थी, वह एटीएस के हाथ नहीं आ सका।
आतंकी गतिविधियों को लेकर सहारनपुर लगातार चर्चाओं में रहा है। संसद पर हमले में आतंकियों द्वारा प्रयोग की गई गाड़ी सहारनपुर की थी। आतंकियों ने चार विदेशियों का अपहरण कर काफी दिनों तक सहारनपुर में रखा था। 7 सितंबर 2015 में इंडियन मुजाहिदीन का एक सक्रिय सदस्य शेख एजाज को पुलिस ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। 4 मई 2016 को देवबंद से ही दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई की पुलिस टीमें लगातार देवबंद में संदिग्धों की तलाश में दबिशें देती रही हैं और कई बार इनको गिरफ्तार भी किया हैं। बुधवार की रात को एटीएस ने देवबंद के भायला रोड पर एक संदिग्ध आतंकी की तलाश में दबिश दी थी। लेकिन आरोपी बचकर निकल गया।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि एटीएस के एक अधिकारी सहारनपुर पहुंचे थे। उनके साथ एटीएस और स्थानीय पुलिस ने देवबंद के एक मोहल्ले में चेकिंग की थी। एटीएस लगातार संदिग्धों की सूचना पर चेकिंग करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed