फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी समारोह से महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह से महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। एक माह पूर्व शादी समारोह से चोरों ने एक महिला का पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन किशोरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के पर्स में 80 हजार रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित मंजूर पैलेस में एक विवाह समारोह के दौरान एक महिला का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में 80 हजार रुपये रखे हुए थे। जबकि दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में इश्तिखार अहमद के 24 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। वीडियो फुटेज में कुछ संदिग्ध बच्चे भी नजर आए थे। पुलिस को आरोपियों की काफी समय से तलाश थी। मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने नसीम निवासी कोलागढ़ एवं तीन किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इश्तेखार से चोरी किए रुपये उन्होंने छह-छह हजार रुपये आपस में बांट लिए। जबकि महिला से चोरी किए गए 80 हजार रुपयों में से पुलिस ने नसीम की निशानदेही पर उसके घर से 39500 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने नसीम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरों को बाल किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल किशोर कारागार गाजियाबाद में दाखिल करने रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed