{"_id":"5c5c2d86bdec2217fb3316cc","slug":"131549544838-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट में काम करने वाले एक व्यक्ति पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने का नाम पर उससे 3.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस मामले में समझौते का प्रयास भी चल रहा है।
मल्हीपुर रोड स्थित अंबा विहार निवासी संजीव का आरोप है कि एक व्यक्ति उसके पास टाइप कराने के लिए काफी समय से आता था। गत 7 जनवरी को भी वह आया और शासन में अपनी पहुंच बता उसके बेटे की पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। खर्च के नाम पर कई बार में उनसे 3,48,700 रुपये ले लिए। उन्हें नौकरी से संबंधित कागजात भी सौंपे तथा बैंक में जमा धनराशि की कुछ रसीदें दीं। शक होने पर जब संजीव ने जमा कराई धनराशि की रसीद बैंक अधिकारियों को दिखाईं, तो बैंक अधिकारियों ने रसीद और उस पर लगी मोहर फर्जी बता दी। इस मामले में संजीव ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि आरोपी को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अभी दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
एकाउंटेंट पर लगाया गबन का आरोप
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी के मालिक ने अपने पूर्व एकाउंटेंट पर गबन करने का आरोप लगाया है तथा इसमें बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई है। मामले में सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
किशोरबाग निवासी सुधीर कुमार जैन का कहना है कि उनकी दिल्ली रोड पर फर्म है। उन्होंने बैंक के काम की देखरेख को एक व्यक्ति को एकाउंटेंट की नौकरी पर रखा था और लेन-देन गुरुद्वारा रोड स्थित बैंक शाखा से होता है। सुधीर कुमार का आरोप है कि माल के भुगतान की एवज में इकट्ठा की गई रकम खाते में जमा नहीं हो रही थी। शक होने पर जब उन्होंने एकाउंटेंट से पूछा तो उसने जानकारी कराने की बात कही और बिना बताए नौकरी छोड़ दी। उन्होंने टैक्स रिटर्न फाइल दूसरे एकाउंटेंट से तैयार कराई तो पता चला कि उनकी दो फर्म को भुगतान के रूप में मिली लाखों रुपये की नकदी बैंक खाते में जमा ही नहीं कराई गई थी। उन्होंने आरोपी से इसकी शिकायत की तो आरोपी ने माफी मांगी और कुछ रकम के ड्राफ्ट बनवाकर दे दिए तथा कुछ पैसे खाते में ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद से आरोपी लापता है। उन्हें शक है कि आरोपी शहर छोड़ कर भागने की तैयारी कर रहा है। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत होने की आशंका जताई है। सुधीर कुमार जैन ने इस मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी है।