फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा में बाग ठेकेदार की गला रेत कर हत्या

सरसावा में बाग ठेकेदार की गला रेत कर हत्या

Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में बाग ठेकेदार की गला रेत कर हत्या
सरसावा में बाग ठेकेदार की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम बलवंतपुर में बाग ठेकेदार की बदमाशों ने की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई है। पुलिस जांच कर रही है।
ग्राम सलेमपुर निवासी नफीस (32) ने बलवंतपुर स्थित सरसावा निवासी संजय जैन का बाग ठेके पर ले रखा था। परिजनों के अनुसार नफीस शाम लगभग साढ़े छह बजे नमाज पढ़कर घर पहुंचा था। उसी समय उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल आते ही नफीस बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। उसके परिजन उसका फोन मिलाते रहे। लेकिन फोन नहीं मिल सका।
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े नौ बजे नफीस के परिवार के ही एक व्यक्ति ने उसके परिजनों को सूचना दी कि नफीस लहूलुहान हालत में बाग में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक नफीस की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर धारदार हथियार से रेता गया था। आसपास भी खून बिखरा हुआ पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि नफीस की धारदार हथियार से हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------
बाइक के नीचे ही दबा हुआ था शव
जिस समय लोग मौके पर पहुंचे उस समय नफीस का लहूलुहान शव बाइक के नीचे ही दबा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जिस समय नफीस की हत्या की गई। उस समय वह बाइक पर ही बैठा हुआ था और बाइक समेत ही जमीन पर गिर पड़ा। उसका एक पैर बाइक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली तो वहां पर नफीस का फोन टूटा हुआ पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने फोन को तोड़ दिया था जिससे वह किसी को तुरंत फोन न कर सके। परिजन लगभग एक घंटे से फोन मिला रहे थे।

----
-अपना खोया घोड़ा तलाश करते हुए पहुंचा था सूचना देने वाला
परिजनों के अनुसार परिवार के ही एक व्यक्ति का घोड़ा खो गया था। उसे तलाश करता हुआ रात को वह उसी बाग में पहुंच गया, जहां नफीस लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसने ही नफीस के परिजनों को नफीस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed