फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Negi Ram murder case... woman confesses to the crime in front of family members

Chamba News: नेगी राम हत्याकांड... महिला ने परिजनों के सामने कबूला जुर्म

Thu, 29 Oct 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Negi Ram murder case... woman confesses to the crime in front of family members
तेजधार पत्थर से वार कर हत्या करने की कही बात, पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए नमूने
विज्ञापन

आरोपी के बयान से संतुष्ट नहीं परिवार, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े मृतक के परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नेगी राम हत्याकांड में आरोपी महिला के कबूलनामे के बावजूद मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैं।
महिला ने परिजनों के सामने तेजधार पत्थर से वार कर नेगी राम की हत्या करने की बात कही है, लेकिन परिवार पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर अड़ा है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से पत्थरों के नमूने एकत्र कर परिजनों को दिखाए हैं।
मृतक के भाई जीत सिंह राणा और पत्नी लक्षा कुमारी ने मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जब तक घटना की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। परिजनों ने स्पष्ट किया कि वे सीबीआई जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला ने परिजनों के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया है। घटनास्थल से एकत्र किए गए तेजधार पत्थरों के नमूने भी परिजनों को दिखाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है मामला
चुराह उपमंडल के जुकयानी क्षेत्र में बैरा नदी के पास 19 अगस्त 2026 को नेगी राम का शव मिला था। सिर और बाजू पर चोटों के निशान मिलने के बाद तीसा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने 22 अगस्त को गोविंद और 24 अगस्त को महिला आरोपी तिमरो को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या करने की बात कही थी। सितंबर में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अक्तूबर में महिला से दोबारा पूछताछ की गई। अब परिजन मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed