फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चेक बाउंस के मामले में वांछित भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

चेक बाउंस के मामले में वांछित भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चेक बाउंस के मामले में वांछित भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
सहारनपुर। लेन-देन के मामले में चेक बाउंस होने पर कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। उस समय आरोपी मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर बैठा हुआ था। आरोप है कि भाजपा के उच्च नेताओं तक पहुंच होने की धमकी देकर आरोपी ने बचने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली मंडी क्षेत्र के न्यू जवाहर पार्क निवासी प्रशांत गुप्ता उर्फ पवन गुप्ता के खिलाफ मोहल्ले के ही प्रमोद गुप्ता ने दुकानों के विवाद में लेनदेन तय हुआ था। बताया जा रहा है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ढाई लाख रुपये का चेक दिया गया था, लेकिन दिया गया चेक बैंक से बाउंस हो गया। जिसके बाद प्रमोद गुप्ता ने कोर्ट में 138 एनआई एक्ट के तहत वाद दायर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन

वारंट जारी होने के बाद मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की रात को आरोपी के मेला गुघाल में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मेला गुघाल में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उस समय प्रशांत गुप्ता मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच पर बैठा हुआ था। पुलिस उसे वारंट तामील कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में ही पहुंच गई। पुलिस के अनुुसार आरोपी प्रशांत गुप्ता ने पुलिस को मौके पर ही धमकाना शुरू कर दिया। उसने सांसद से लेकर भाजपा के हाईकमान तक अपनी पहुंच होने की धमकी दी और रौब गालिब करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने प्रशांत गुप्ता की एक नहीं चली और पुलिस ने उसी समय उसे पकड़ लिया और रात को ही हवालात में बंद कर दिया। बुधवार को प्रशांत गुप्ता को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed