फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने दो गांव में तीन घरों पर बोला धावा, नगदी व जेवरात लूटकर फरार

बदमाशों ने दो गांव में तीन घरों पर बोला धावा, नगदी व जेवरात लूटकर फरार

Mon, 17 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दो गांव में तीन घरों पर बोला धावा, नगदी व जेवरात लूटकर फरार
बदमाशों का तीन घरों पर धावा, नगदी व जेवरात लूटे
विज्ञापन

देवबंद। हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की रात दो गांवों के तीन घरों पर धावा बोल दिया। गंगौली गुर्जर में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर हजारों की नगदी व सोने चांदी के जेवर लूट लिए। जबकि खेड़ा मुगल में शोर मचाने पर बदमाश खुद को घिरता देख फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

नागल थाना क्षेत्र के गंगौली गुर्जर निवासी विजय पाल सिंह ने खेतों में मकान बनाया हुआ है और वह पिछले कई वर्षों से वहीं पर परिवार के साथ रहता है। शनिवार की रात करीब 1.30 बजे हथियारों से लैस कई बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुस गए। भीतर घुसते ही उन्होंने घर की महिलाओं और बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें बंधक बना लिया और सभी के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। विजय पाल के मुताबिक बदमाश घर में रखी करीब 50 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद वह किसी तरह बंधन मुक्त हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, इससे पूर्व बदमाशों ने खेड़ा मुगल गांव में सगे भाईयों राजबीर और आजाद सिंह के मकान में घुसने का प्रयास किया। लेकिन आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान आस पड़ोस के लोग भी लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गए। जिन्हें देख बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सूचना देने के बाद घंटों लेट पहुंची। जिसके चलते बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed