{"_id":"5b84494d42c792463f79493b","slug":"131535396173-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ गैंगरेप में एक नामजद समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ गैंगरेप में एक नामजद समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने एक को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 25 अगस्त की सुबह 16 वर्षीय बेटी गांव में स्थित घेर में गाय को रोटी खिलाने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद घेर मालिक के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ उसकी बेटी को दबोच लिया तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव निवासी संजय और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।