फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी से मना करने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

शादी से मना करने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शादी से मना करने पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
नानौता (सहारनपुर)। प्रेमी द्वारा शादी के लिए मना करने पर प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। इसके बाद प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों में कहासुनी के साथ मारपीट भी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक सहारनपुर शहर में रहकर कार्य करता है। सहारनपुर निवासी दूसरे समुदाय की एक युवती के साथ उसका प्रेम संबंध चला आ रहा है। शनिवार की शाम उक्त प्रेमिका प्रेमी के गांव स्थित उसके घर पर पहुंच गई और प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमिका की इन बातों को सुनकर प्रेमी के परिजन हैरान रह गए और उसके साथ शादी से इनकार करने लगे। इसी बीच प्रेमिका के परिजन भी वहां पहुंच गए। शादी से इनकार करने की बात सुनकर प्रेमिका आपे से बाहर हो गई और दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी अधिक बढ़ी कि प्रेमी पक्ष के परिजनों और प्रेमिका के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान प्रेमी के परिजनों द्वारा 100 डायल पुलिस को मौके पर बुलवाया गया। थानाध्यक्ष सुधीर उज्जवल का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जबकि दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed