{"_id":"5b216c124f1c1b644d8b671b","slug":"131528917010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर लाखों के मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर लाखों के मोबाइल चोरी
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली के जोगियान पुल स्थित मोबाइल की एक दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पुल जोगियान के पास मनी सड़ाना की मोबाइल की एक दुकान में चोर सेंध लगाकर दुकान में घुस गए। चोरों ने पूरी दुकान को खंगाला। दुकानदार मनी सड़ाना ने बताया कि तीन दिनों से तबियत खराब होने के कारण एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। बुधवार दुकान खोलकर देखा तो दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी और दुकान से महंगे मोबाइल फोन, मोबाइल फोन का सामान एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। लगभग छह लाख रुपये का सामान चोरों ने चोरी कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने नगर कोतवाली को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस न तो गश्त ही कर रही है और चोरी की घटनाओं का खुलासा ही कर रही है जिससे घटनाओं पर रोक लग सके। लोगों ने चोरों को पकड़े जाने एवं घटनाओं का खुलासा किए जाने की मांग की है।