{"_id":"5b1acd754f1c1b6c4d8b58c4","slug":"131528483189-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मीरपुर मोहनपुर निवासी मोहित उर्फ मोनू ने नागल पुलिस पर बिना किसी अपराध के मारपीट कर थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने सीओ को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।
मोहित उर्फ मोनू ने एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक से 24 अप्रैल 2018 को बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत उसने नागल पुलिस से की। पुलिस ने उसे थाना पर बुला लिया। लेकिन पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं सुनी बल्कि आरोपियों से बात कर पहले तो उसे हवालात में बंद कर दिया। उसके बाद थाना प्रभारी ने दो कांस्टेबलों के साथ उसे डंडे एवं फट्टों से जमकर पीटा, उसे थर्ड डिग्री दी गई। उसकी जेब से पर्स भी निकाल लिया। चार घंटे हवालात में बंद रखा और बाद में उसके पिता द्वारा मिन्नत करने के बाद उसे छोड़ दिया, लेकिन पर्स देने से इंकार कर दिया। पुलिस की पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं।
मोहित ने आरोप लगाया कि उसने इसकी शिकायत एसएसपी से की तो थानाध्यक्ष भड़क उठा और 1 जून को दोपहर दो बजे जब वह अपने घर में खाना खा रहा था तो घर से ही जबरन उठा लिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। पूरी रात चार लोगों ने हवालात में रखकर उसकी पिटाई की। अगले दिन उसका शांति भंग में चालान कर दिया तथा धमकी दी कि फिर शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा देगा। इस मामले में मोहित ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।