{"_id":"5b085ecf4f1c1bb26e8b49e0","slug":"131527275215-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, गाय मुक्त कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौकशी की सूचना पर पुलिस का छापा, गाय मुक्त कराई
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम संभालका जुनारदार में गोकशी की सूचना पर जनकपुरी पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक गाय एवं गोकशी के उपकरण बरामद किए। जबकि गोकशी का आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
जनकपुरी पुलिस को ग्राम संभालका जुनारदार में गोकशी होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात में गांव के इल्ताफ के घर के सामने उसके अहाते में छापा मारा। जहां इल्ताफ और गांव का ही जब्बार गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय और कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।