{"_id":"5b05b97b4f1c1bd6408b73a3","slug":"131527101819-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेटी को बरामद करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बेटी को बरामद करने की मांग
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट के एक गांव निवासी महिला ने छह दिन से लापता बेटी को बरामद किए जाने की मांग की है। उसने गांव के ही एक युवक पर अपहरण एवं हत्या की आशंका भी जताई है।
बुधवार को बेहट के एक गांव निवासी महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि 18 मई को उसकी बेटी सुबह 4 बजे अपने घेर में गई थी। वहां पर उसका पति भी सो रहा था, लेकिन एक घंटे तक भी उसकी बेटी वापस नहीं लौटी। उसने तलाश किया, लेकिन उसकी बेटी का पता नहीं चल सका। उसने इस मामले में थाना में बेटी के लापता होने की सूचना दी और गांव के ही एक युवक पर अपहरण की आशंका जताई। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। उसे आशंका है कि कहीं उसकी बेटी का शारीरिक शोषण कर हत्या न कर दी गई हो। महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर बेटी को बरामद कराए जाने की मांग की।