फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बीयर बार में बच्चे को शराब पिलाने का वीडियो वायरल

बीयर बार में बच्चे को शराब पिलाने का वीडियो वायरल

Thu, 08 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बीयर बार में बच्चे को शराब पिलाने का वीडियो वायरल
सहारनपुर। सहारनपुर के बेहट रोड पर एक बीयर बार में छोटे बच्चे को उसके पिता द्वारा साथ बैठाकर शराब पिलाए जाने का वीडियो वायरल होने से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति अपने छह साल के बेटे के साथ शराब के ठेके की कैंटीन में बैठा हुआ है। चर्चा है कि यह कैंटीन बेहट रोड पर स्थित है। वायरल हुए वीडियो में पहले शराब खरीदते हुए फिर उसे पिलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी कहता सुना जा रहा है कि यदि मेरा बेटा शराब नहीं पिएगा तो मेरे जैसा कैसे बनेगा।
विज्ञापन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चा बन गया है। एक बाप ही अपने बेटे का भविष्य बर्बाद करने पर तुला हुआ है। हर कोई उस बाप को धिक्कार रहा है। इस संबंध में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच करा रहे हैं। अभी तक बेहट रोड पर इस प्रकार का कोई ठेका कैंटीन नहीं मिल सका है। हो सकता है कि यह मामला कहीं और का हो। जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed