{"_id":"5a96f8424f1c1b692a8b4bca","slug":"131519843394-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 लीटर से अधिक शराब बरामद की है।
होली के त्यौहार पर हरियाणा से शराब की तस्करी बढ़ गई है। पुलिस लगातार तस्करी की शराब पकड़ रही है। बुधवार को जनकपुरी पुलिस को सहारनपुर में हरियाणा से भारी मात्रा में शराब लाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और जेल चुंगी स्थित रिमाउंट डिपो के मैदान के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 100 लीटर शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित निवासी मौज्जमपुरा बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह होली के मौके पर हरियाणा से शराब खरीद कर सहारनपुर में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।