{"_id":"5a8f15bb4f1c1b78028b5f02","slug":"131519326651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, छह घायल
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। संघर्ष में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दोनों पक्षों के 11 लोगों का शांतिभंग की धाराओं चालान कर दिया।
गांव सुल्तानपुर निवासी एक पक्ष के निर्भय पाल और दूसरे पक्ष के ऋषिपाल आदि के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के आशीष, सलोचना, ऋषिपाल, मिथुन, गगन, सुनीता आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया। दोनों पक्षों के निर्भयपाल, काका, गगन, बंटी, मिथुन, ऋषिपाल, सूरज, अंकुश, शेर सिंह, जोगेंद्र आदि का संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।