{"_id":"5a4536d34f1c1b6a118ba902","slug":"131514485459-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिब हत्याकांड में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहिब हत्याकांड में तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। गाड़ान मोहल्ले के शाहिब की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। शाहिब की हत्या की पूरी प्लानिंग उसकी प्रेमिका के चाचा की थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।
कोतवाली में सीओ कौशलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नामजद हत्यारोपी वाजिद उर्फ बल्ला पुत्र फजलू, शाहबाज पुत्र अली हसन एवं छोटू उर्फ जाकिर पुत्र जहूर को दोपहर करीब एक बजे उसंड तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि शाहिब के वाजिद उर्फ बल्ला की भतीजी से प्रेम संबंध थे। यह चर्चा आम होने से मोहल्ले के ही युवकों द्वारा उससे छींटाकशी किए जाने पर बल्ला अंदर ही अंदर शाहिब से रंजिश रखने लगा। 26 दिसंबर की रात बल्ला ने शाहिब को आनंद बाग में लगे सर्कस के पास बुलाया और वहां से उसे अपने साथ कादरपुर गांव के पास बेहट निवासी मियां मुनीर के बाग में ले गया। रास्ते में प्लानिंग के तहत शाहबाज और छोटू उर्फ जाकिर मिले। तीनों ने बाग में पहुंचने पर पहले शाहिब को शराब पिलाई और उसके साथ छुरी से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर शव को हौज में डाल दिया। हत्यारोपियों ने शाहिब के पेट में भी छुरियों से ताबड़तोड़ वार किए। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर मौका ए वारदात के पास से हत्या में प्रयुक्त दो छुरियों को भी बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी महेंद्र पाल सिंह, एसएसआई सुशील सैनी, कांस्टेबल संदीप कुमार एवं पंकज कुमार शामिल रहे। सीओ ने बताया कि हत्याकांड में इन तीनों के अलावा कोई और भी शामिल रहा है, या नहीं उसका भी पता लगाया जा रहा है। उधर, मृतक शाहिब का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने चार बजे जैसे ही बेहट पहुंचा, तो गम एवं गुस्से का माहौल हो गया। भीड़ ने शव को साथ लेकर जाम लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस एवं जिम्मेदार लोगों के समझाने पर परिजन शव को अपने घर ले गए। बेहद गमगीन एवं गुस्से के माहौल में मृतक को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान पुलिस तैनात रही।