{"_id":"59f774154f1c1b7a548b9fa1","slug":"131509389333-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी के वायरल वीडियो की जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी के वायरल वीडियो की जांच के आदेश
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी लाल सिंह का किसान को एक मामले में जेल न भेजने की एवज में अवैध धन की मांग करने संबंधी वायरल हुए वीडियो की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के चौकी मुजफ्फराबाद प्रभारी लाल सिंह का कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर अवैध धन की मांग करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक किसान को जेल न भेजने की एवज में अवैध धन की मांग की जा रही थी। मामला एसएसपी बबलू कुमार के पास तक पहुंचा। आरोप है कि कुछ लोगों ने शिकायत भी की थी। एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सर्विलांस की आईटी की टीम को भी वीडियो की सत्यता की जांच के लिए लगाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी के पक्ष में शपथ पत्र देकर मामले से पल्ला झाड़ने का भी प्रयास किया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वीडियो को लेकर संदेह की स्थिति है। जांच के बाद इसकी सत्यता का पता चल सकेगा। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।