फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्वी यमुना नहर के पास मिला युवक का शव

पूर्वी यमुना नहर के पास मिला युवक का शव

Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर के पास मिला युवक का शव
बेहट (सहारनपुर)। अंबेहटा पठानपुरा में अपने मामा के यहां आए युवक का शव बृहस्पतिवार को गंदेवड़ के पास पूर्वी यमुना नहर से मिला, जबकि उसके कपड़े मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रायेपुर मार्ग पर नहर किनारे पड़े मिले। थाना मिर्जापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गागलहेड़ी के गांव हरोड़ा निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार पुत्र नाथीराम यहां कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव अंबेहटा पठानपुरा में अपने मामा नरेश कुमार के यहां आया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह शिव कुमार का शव गंदेवड़ के पास पूर्वी यमुना नहर से मिला, जबकि उसके कपड़े थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रायेपुर के पास नहर के किनारे पड़े मिले। सूचना पर पहुंची बेहट कोतवाली एवं थाना मिर्जापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में थाना मिर्जापुर पुलिस ने शिवकुमार के भाई गोविंद की तहरीर पर अंबेहटा पठानपुरा निवासी मोहन पुत्र शिवकुमार व मोनू पुत्र रमेश के खिलाफ शिव कुमार की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के भाई गोविंद का आरोप है कि शिवकुमार मामा के यहां से आरोपियों के साथ घूमने निकला था। वह दोनों वापस आ गए। उसके भाई के कपड़े व चप्पल रायेपुर मार्ग पर शराब के ठेके के पास नहर किनारे मिले हैं। उसे आशंका है कि उन दोनों ने उसके भाई की हत्या की है। इंस्पेक्टर मिर्जापुर अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed