फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक की हत्या की आशंका जताई

युवक की हत्या की आशंका जताई

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या की आशंका जताई
युवक की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

नागल। देवबंद मार्ग पर युवक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने घटना की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि शुक्रवार तड़के देवबंद मार्ग पर पुलिस को गश्त के दौरान सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली थी। इसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव पठौडी बक्काल निवासी आभेराम के पुत्र मंयक (28) के रूप में हुई थी। पुलिस ने सड़क हादसा मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था। उस समय मृतक के पिता ने भी सड़क दुर्घटना की तहरीर थाने में दी थी। शुक्रवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। नए घटनाक्रम के तहत शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर मयंक की हत्या की आशंका जताते हुए घटना के सही खुलासे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने बताया कि उनका मयंक का मोबाइल और हाथ के सोने की अंगूठी गायब है जबकि एक अन्य मोबाइल उसके पैर के मौजे से मिला है। वहीं शव के पास मिला हेलमेट संदिग्ध है। शाम के समय उसके साथ कुछ युवक भी देखे गए थे। उधर, थाना प्रभारी अमरदीप लाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। यदि युवक की हत्या की गई है तो दोषियों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed