फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं भड़काने की पोस्ट से तनाव

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं भड़काने की पोस्ट से तनाव

Mon, 11 Jun 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं भड़काने की पोस्ट से तनाव
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर धर्म के मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर ग्राम शेखपुरा में दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। ग्राम प्रधान ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों समुदायों के साथ बैठकर माहौल नहीं बिगड़ने देने की अपील की है।
विज्ञापन

ग्राम शेखपुरा कदीम में शनिवार की रात कुछ लोगों के व्हाट्सएप पर एक धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की पोस्ट वायरल हुई। आपत्तिजनक पोस्ट होते ही संबंधित समुदाय के लोगों में आक्रोश पनपने लगे और लोगों ने इस मामले की ग्राम प्रधान से शिकायत की। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्राम प्रधान ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। तनाव की स्थिति को देखते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से संपर्क शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राव परांजल ने गांव शेखपुरा कदीम के ही तीन लोगों पद्म, राजेश और आदित्य के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर पद्म और राजेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आदित्य फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में दोनों समुदायों के साथ बैठक की और लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। मोबाइल में आपत्तिजनक पोस्ट पाई गई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed