{"_id":"5abe83354f1c1bba618b4919","slug":"121522434869-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कटी लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर कटी लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद युवक का शव यहां फेंका गया है। कोतवाली मंडी पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।
बृहस्पतिवार की रात नौ बजे कोतवाली मंडी क्षेत्र में शकलापुरी मार्ग पर मोहल्ला श्यामनगर में एक खाली पड़ी जगह में 24 वर्षीय युवक का सिर कटा शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया था। मगर, उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। युवक के हाथ पर एबी गुदा हुआ था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव शकलापुरी मार्ग पर फेंका गया है।
शुक्रवार को पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी रही। मगर, देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।