फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज से नहीं हो सकी लुटेरों की शनाख्त

पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज से नहीं हो सकी लुटेरों की शनाख्त

Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज से नहीं हो सकी लुटेरों की शनाख्त
सहारनपुर। घंटाघर जैसे सबसे व्यस्त इलाके के निकट अंबाला रोड पर पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस पूरे दिन आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगालती रही। फिलहाल पुलिस घटना के मामले में खाली हाथ ही चल रही है।रविवार की रात को अंबाला रोड स्थित प्रकाश ट्रेडर्स पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहने हुए दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर कैशियर से लगभग 65 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कई बार देखा, लेकिन आरोपियों की शनाख्त नहीं कर सके। न तो मोटरसाइकिल ही ट्रेस हो सकी और हेलमेट पहने होने के कारण न ही आरोपियों की ही पहचान हो सकी। पुलिस सोमवार से ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस काफी दूर तक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरों को देखने का प्रयास कर रही है। खासकर पान की दुकानों, खाद्य पदार्थों की दुकानों के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है कि घटना से पूर्व कहीं भी हेलमेट उतारकर कुछ खाया, पिया हो। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा सकी है। हालांकि अधिकारी अपराधियों के काफी करीब होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी नहीं लग सका है। सिर्फ हुलिया और मोटरसाइकिल के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि बदमाशों को तलाश कराने के लिए टीमें लगी हुईं हैं। बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed