फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धोखे से मकान का बैनामा कराने का आरोप

धोखे से मकान का बैनामा कराने का आरोप

Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
धोखे से मकान का बैनामा कराने का आरोप
धोखे से मकान का बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। सुक्खूपुरा बेरीबाग निवासी शीला ने चकहरेटी के एक व्यक्ति पर उधार के बदले धोखे से मकान का बैनामा कराने एवं उसके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मारपीट के डर से उसका बेटा घर से भाग गया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुक्खूपुरा, बेरी बाग निवासी शीला का कहना है कि वह लोगों के घरों में काम करती है। उसका पति हलवाई की दुकान पर मजदूरी करता है। उन्होंने कुछ साल पहले न्यू गोपालनगर में एक मकान खरीदा था। शीला के मुताबिक उसके बेटे ने गांव चकहरेटी के सूदखोर से कुछ रुपए उधार लिए थे। वह वापस भी करता रहा। उसके बेटे के कुछ मित्रों ने भी उसी सूदखोर से पैसे उधार लिए थे। लेकिन उन्होंने पैसे वापस नहीं किए। सूदखोर ने सारे पैसे उसके बेटे के सिर मढ़ दिए। शीला का आरोप है कि जून 2017 में सूदखोर ने ब्याज सहित सवा दो लाख रुपए की रकम बताकर उसके मकान को एक साल के लिए गिरवी रख लिया। आरोप है कि कचहरी ले जाकर छह लाख का बयाना दिखाकर सात लाख में मकान का इकरारनामा करा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सूदखोर लगातार महिला के बेटे पर पैसे वापस करने का दबाव बनाता रहा। करीब दो महीने पहले सूदखोर ने कुछ लोगों को भेजकर शीला के बेटे के साथ मारपीट करा दी। इसके बाद से उसका बेटा लापता है। फिर भी सूदखोर मुकदमा करने एवं जेल भेजने की धमकी दे रहा है। इस मामले में जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत उनके पास आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed