{"_id":"59c956674f1c1b79548b4634","slug":"121506367079-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबेहटा पीर के नया बांस निवासी राजपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके बेटे की हत्या करने तथा पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया।
राजपाल का कहना है कि तीन साल पहले उसकेे बेटे सौरभ ने अपनी जमीन बेचकर पांच लाख रुपये में जींस की पेंट की सिलाई का काम शुरू किया था। जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ शामिल था। आरोप है कि साझीदारों ने उसके बेटे का सारा पैसा हड़प लिया और सिलाई मशीनें एवं कारोबार पर अपना कब्जा कर लिया। उसका कोई हिसाब नहीं किया। 19 सितंबर 2017 को आरोपी उसके बेटे सौरभ को घर से बुलाकर काम करने के लिए ले गया। दोपहर को लगभग दो बजे आरोपी अपने साथियों के साथ सौरभ को लेकर आया और घर पर डाल कर चला गया। उन्होंने जब सौरभ की हालत देखी तो होश उड़ गए। पूरा शरीर चोटों से नीला पड़ा हुआ था, गर्दन टूट गई थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने तुरंत चौकी पर सूचना दी, वह अपने बेटे के शव को लेकर चौकी पर भी पहुंचे। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। बल्कि आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और एक कागज पर उसका अंगूठा लगवाकर खुद ही पंचनामा करा दिया और उसके बेटे के शव को लेकर तुरंत ही दाह संस्कार करा दिया। वह पुलिस से कार्रवाई के लिए कहते ही रह गए। 21 सितंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ हाथ में बंदूक लेकर पहुंचा और उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार उनकी जान बचाई। आरोपियों ने खुलेआम कहा कि उन्होंने ही उसके बेटे को खत्म किया है। अब कोई कुछ नहीं कर सकता। अब कोई हिसाब नहीं है। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि कोई कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास किया तो उन्हें भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसकी शिकायत उन्होंने नकुड़ थाना में की। अपने बेटे की हत्या की तहरीर भी लिखकर दी। लेकिन पुलिस ने आज तक न तो रिपोर्ट दर्ज की न ही कोई कार्रवाई की। इस संबंध में राजपाल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।