फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शोहदों से परेशान दो छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद

शोहदों से परेशान दो छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद

Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
शोहदों से परेशान दो छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद
सहारनपुर। शहर में एक बार फिर शोहदों से परेशान दो छात्राओं को स्कूल छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। आरोपी युवक न सिर्फ स्कूल जाते समय उसका पीछा करता है, बल्कि उससे छेड़छाड़ करता है और उसका अपहरण करने की धमकी भी दे रहा है। छात्राओं और उसकी मां ने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो छात्राएं अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। छात्राओं की मां ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी कक्षा 9 में पढ़ती है तथा छोटी बेटी कक्षा सात में पढ़ रही है। मोहल्ले का ही एक युवक उसकी दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। स्कूल जाते समय दोनों का पीछा करता है और कई बार रास्ते में उन्हें पकड़ लिया। जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी ने उन्हें उनकी बेटियों के अपहरण किए जाने की धमकी तक दे डाली। मां ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उनका लगातार पीछा कर रहा है और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने कुतुबशेर थाना में भी की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी तहरीर भी नहीं ली। जिससे आरोपी का हौसला बढ़ गया है। दोनों बेटियों ने उसके डर से स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। घर में ही रहकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। फिर भी वह घर से अपहरण करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िताओं ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी ने थाना को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed