फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विवाहिता की हत्या कर कर दिया अंतिम संस्कार

विवाहिता की हत्या कर कर दिया अंतिम संस्कार

Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर कर दिया अंतिम संस्कार
अंबेहटा (सहारनपुर)। ढायकी गांव में ससुरालियों ने एक विवाहिता की हत्या कर आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख ससुराली भाग खड़े हुए। पुलिस श्मशान भूमि भी पहुंची, लेकिन वहां तब तक चिता राख में तब्दील हो चुकी थी। पुलिस ने मायकेवालों की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना झिंझाना के गांव जलालपुर निवासी रामफल पुत्र ताराचंद ने बताया कि उसकी बहन संगीता उर्फ छोटी की शादी करीब बारह वर्ष पूर्व कोतवाली नकुड़ के गांव ढायकी निवासी सोनू पुत्र करेशन के साथ हुई थी। रामफल ने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी है तथा बेरोजगार है। इस कारण वह अक्सर संगीता पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता रहता था। रामफल ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह करीब दस बजे ढायकी गांव से कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दी कि संगीता की मौत हो गई है तथा ससुराल वाले उसके अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे हुए हैं। रामफल ने बताया कि सूचना मिलते ही उसने सोनू के पिता करेशन से बात की तो करेशन ने संगीता के मर जाने की पुष्टि कर दी। इस पर उन्होंने मायके वालों के आने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो अंतिम संस्कार कर दिया था। जब उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो ससुरालियों ने वहां से धमका कर भगा दिया। इसके बाद मायकेवाले पुलिस चौकी पहुंचे और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पाकर सीओ आरपी पाठक, एसएसआई राम मिलन यादव, चौकी प्रभारी सुदेश कुमार तुरंत गांव ढायकी पहुंचे परंतु संगीता के ससुराल वाले तब तक फरार हो चुके थे। पुलिस ने श्मशान घाट जाकर चिता की स्थिति भी देखी परंतु सिवाए राख के पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतका 32 साल की थी तथा मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed